एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में पंजाब, दिल्ली, गुजरात और केरल ने जीते मुकाबले
प्रकाशित तिथि: 03/11/26 15:30
India
बलिया, 03 नवंबर (वार्ता)। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न मैदानों पर खेले गए लीग मुकाबलों में पंजाब, दिल्ली, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी सहित कई टीमों ने जीत दर्ज की। पांच मैदानों पर कुल 24 मुकाबले खेले गए। अंडर-17 बालक वर्ग में मेजबान उत्तर प्रदेश को गत वर्ष की उपविजेता पंजाब के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का एकमात्र गोल पंजाब के सबरजीत ने 21वें मिनट में किया। मेजबान टीम…