एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:47

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार बौद्ध का निधन

प्रतापगढ़ 26 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य महेंद्र कुमार बौद्ध का मंगलवार देर रात प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे।
परिजनों के अनुसार श्री बौद्ध किडनी रोग से ग्रस्त थे। बसपा नेता के शव को उनके पैतृक गांव गोंडे लाया गया है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
78
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बसपा निधन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/08/26 08:54
पिछला अपडेट
26/08/26 08:54
स्थान
India