एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:25

देवरिया में कार्य में लापरवाही पर बीडीओ के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया, 4 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने जनता दर्शन में प्राप्त एक शिकायत के निस्तारण में लापरवाही और अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पथरदेवा के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पथरदेवा विकासखंड के ग्राम धर्मचौरा निवासी प्रमोद साहनी ने जनता दर्शन में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा आवंटित किया गया था, लेकिन अब तक मत्स्य पालन का कार्य शुरू नहीं हो सका है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बीडीओ प्रतिकूल प्रविष्टि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/06/26 10:49
पिछला अपडेट
04/06/26 10:49
स्थान
India