एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कुशीनगर में मार्च के अंत में होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव
प्रकाशित तिथि: 13/03/26 00:00
India
कुशीनगर, 13 मार्च (वार्ता) बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। मार्च के अंत में महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ करेंगे। कॉन्क्लेव में थाईलैंड, म्यांमार, भूटान, नेपाल, लाओस, वियतनाम, कंबोडिया और श्रीलंका सहित विभिन्न बौद्ध देशों के भिक्षु, कलाकार, राजनयिक तथा देश के अलग-अलग हिस्सों से बौद्ध मतावलंबी भाग लेंगे। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आयोजन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव के माध्यम से जिले के…