एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026

भदोही में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

भदोही, 18 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के इटवा ऊपरवार में रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले और दोस्त थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेदनीपुर गांव की बिंद बस्ती निवासी विवेक (26), सूरज (20) और पुनीत उर्फ उमेश (23) रविवार को हीरो होंडा मोटरसाइकिल से महराजगंज बाजार गए थे। लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बाइक विवेक चला रहा था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
भदोही सड़क हादसा मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/10/26 12:30
पिछला अपडेट
18/10/26 12:30
स्थान
India