एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: चार लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा
प्रकाशित तिथि: 27/10/26 09:04
India
लखनऊ, 27 अक्टूबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे, औद्योगिक निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में चार लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विकासकर्ताओं के चयन, लखनऊ-हरदोई में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क के मास्टर डेवलपर के चयन, साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र और रोबोटिक्स पार्क की स्थापना से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रहे। मंत्रिमंडल नेमाध्यमिक शिक्षा, संस्कृत विद्यालयों और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्तावों को भी मंजूरी…