एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:24

चंदेलकालीन प्राचीन मंदिरों के संरक्षण का काम शुरू, 15 लाख रुपये होंगे खर्च

चित्रकूट, 12 अगस्त (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में भरतकूप के निकट ग्राम गोंडा स्थित चंदेलकालीन दो प्राचीन मंदिरों के क्षतिग्रस्त और दरारयुक्त मंडप के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा करीब 15 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। संरक्षण कार्य के तहत मंदिर के मंडप के भग्नावशेष में लगे भारी पत्थरों को ऊपरी हिस्से से नींव तक वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से हटाया जाएगा। इसके बाद इन पत्थरों को उनके मूल स्वरूप और संरचना के अनुरूप पुनः स्थापित किया जाएगा। मंदिर के क्षतिग्रस्त प्लेटफॉर्म और सीढ़ियों का भी संरक्षण किया जाएगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मंदिर एएसआई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/08/26 13:46
पिछला अपडेट
12/08/26 13:46
स्थान
India