एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:34

सत्यपाल मलिक की पहली पुण्यतिथि पर बागपत में जुटेगा किसान समाज

बागपत 3 अगस्त (वार्ता) पूर्व राज्यपाल एवं प्रखर किसान नेता स्वर्गीय सत्यपाल मलिक की पहली पुण्यतिथि पांच अगस्त को उत्तर प्रदेश में बागपत के उनके पैतृक गांव हिसावदा में 'किसान सम्मान दिवस' के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। किसान संगठनों, खाप प्रतिनिधियों, पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और सर्वसमाज से बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है। पूर्व राज्यपाल के निजी सहायक रहे कुंवर सिंह राणा ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय बलजीत सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे वैदिक यज्ञ से होगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मलिक पुण्यतिथि किसान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/08/26 12:32
पिछला अपडेट
03/08/26 12:32
स्थान
India