एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:24

मुरादाबाद में मस्जिद के अनाधिकृत निर्माण को लेकर नोटिस जारी

मुरादाबाद, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के किनारे तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) के निकट स्थित मुस्तफा मस्जिद के कथित अनधिकृत निर्माण को लेकर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने मस्जिद प्रबंधन को 15 दिन के भीतर कथित अवैध निर्माण स्वयं हटाने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं हटाए जाने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर भूमि को अपने कब्जे में लेने की चेतावनी दी गई है। एमडीए के अनुसार, तीन सितंबर 2026 को मस्जिद प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मस्जिद अनाधिकृत निर्माण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/09/26 13:28
पिछला अपडेट
07/09/26 13:28
स्थान
India