एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
महराजगंज में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़
प्रकाशित तिथि: 18/10/26 10:24
India
महराजगंज, 18 अक्तूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, पेंशन, आवास और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। श्री चौधरी ने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने स्थानीय स्तर पर लंबित विकास कार्यों और विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों…