एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
वाराणसी में मुश्किल घड़ी में 11,219 परिवारों को मिला सरकारी सहारा, 191 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता
प्रकाशित तिथि: 30/09/26 14:29
India
वाराणसी, 30 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मई 2017 से आठ सितंबर 2026 तक गंभीर बीमारी और आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावित 11,219 लाभार्थियों को 191 करोड़ 11 लाख 58 हजार 416 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) विनय कुमार सिंह ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार और आकस्मिक परिस्थितियों में राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि वाराणसी में उक्त अवधि में 11,219 लाभार्थियों के लिए 1,91,11,58,416 रुपये की…