एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आलू उत्पादकों की सहूलियत के लिए मुरादाबाद में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों का 13 मार्च को सम्मेलन
प्रकाशित तिथि: 11/03/26 00:00
India
मुरादाबाद, 11 मार्च (वार्ता ) उत्तर प्रदेश में आलू उत्पादकों की बेहतर कीमत और सुचारु विपणन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार सक्रिय कदम उठा रही है। इसी क्रम में उद्यान विभाग द्वारा मुरादाबाद में एक महत्वपूर्ण क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उप निदेशक उद्यान, मुरादाबाद विनीत कुमार ने बुधवार को बताया कि निदेशालय उद्यान विभाग, लखनऊ के निर्देशानुसार यह सम्मेलन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात, उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में 13 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे सर्किट हाउस सभागार, मुरादाबाद में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में मुरादाबाद, बरेली,…