एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

मुरादाबाद में शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीईटी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 31,403 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

मुरादाबाद, 25 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद में दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए निर्धारित 52 केंद्रों पर कुल 46,704 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 31,403 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 15,301 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में परीक्षा को सुव्यवस्थित कराने तथा अभ्यर्थियों को आवागमन के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी अनुनय झा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मुरादाबाद पीईटी परीक्षा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/10/26 13:17
पिछला अपडेट
25/10/26 13:17
स्थान
India