एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

बीएचयू में 332 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, हर साल दिए जाएंगे करीब 500 पुरस्कार

वाराणसी, 16 अक्टूबर (वार्ता) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शुक्रवार को पहले अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सम सेमेस्टर परीक्षाओं में 8.5 या उससे अधिक सीजीपीए हासिल कर अपने पाठ्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 332 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू की गई इस पहल के तहत हर साल स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर करीब 500 पुरस्कार देने की घोषणा की है। समारोह में 173 स्नातक और 159 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें कला संकाय के सर्वाधिक 92, विज्ञान संस्थान के 78 तथा कृषि संकाय…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मेधावी सम्मान बीएचयू
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/10/26 15:27
पिछला अपडेट
16/10/26 15:27
स्थान
India