एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026

चित्रकूट में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों और घरों में जलाए गए दीप

चित्रकूट, 17 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रमुख मंदिर कामतानाथ समेत सैकड़ों मंदिरों में दीप जलाए गए। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूरे चित्रकूट में मंदिरों, मठों, होटलों, घरों और दुकानों में लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कामदगिरि की परिक्रमा की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मोदी जन्मदिन चित्रकूट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/09/26 15:40
पिछला अपडेट
17/09/26 15:40
स्थान
India