एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:47

उत्तर प्रदेश में आंधी पानी का कहर,मौसम हुआ खुशगवार

खनऊ 29 अप्रैल (वार्ता) प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के विशेषकर पूर्वी हिस्से में बुधवार दोपहर बाद तेज रफ्तार आंधी और हल्की बारिश ने जम कर कहर बरपाया। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली मगर सैकड़ों पेड़ और पोल उखड़ने से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। प्रयागराज,प्रतापगढ़,मऊ,गाजीपुर और सुलतानपुर समेत लगभग समूचे पूर्वांचल में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। धूल भरी आंधी के बाद आसमान पर घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया। आंधी के चलते सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल जमीन चूम गये जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुयी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मौसम उप्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/04/26 00:00
पिछला अपडेट
29/04/26 00:00
स्थान
India