एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:35

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

गोरखपुर, 01 जून (वार्ता) गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सोमवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में तीन जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ सभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा जनसुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के दौरान गीडा औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासीय परिसर तथा फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मेसर्स एसआरवीके इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का लोकार्पण भी प्रस्तावित है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी गोरखपुर निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/06/26 15:43
पिछला अपडेट
01/06/26 15:43
स्थान
India