एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:50

जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र कराएं अधिकारी: योगी

गोरखपुर, 26 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान योगी करीब 200 लोगों से मिले। उन्होने अधिकारियों से कहा कि लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से लेकर संतुष्टिप्रद निस्तारण सुनिश्चित कराने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए। सरकार सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी जनता दर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 05:44
पिछला अपडेट
26/06/26 05:44
स्थान
India