एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:40

योगी आज शाम करेंगे बाढ़, जलभराव और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

लखनऊ, 22 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम छह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में बाढ़, जलभराव, कानून-व्यवस्था, बिजली आपूर्ति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करेंगे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संबंधित क्षेत्रों के मैदानी अधिकारी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों से बाढ़ और जलभराव की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तैयारियों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।
राय प्रदीप

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी बाढ़ समीक्षा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/08/26 07:50
पिछला अपडेट
22/08/26 07:50
स्थान
India