एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने में आमजन बनें मददगार: योगी
प्रकाशित तिथि: 12/10/26 06:25
India
लखनऊ, 12 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया है। योगी ने अपने संदेश में कहा कि महिषासुरमर्दिनी की विजय और शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि अहंकार, दुराग्रह, आसक्ति और बढ़ती नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विनम्रता, साहस, शक्ति, संकल्प, न्याय और धर्म की विजय का भाव मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में निहित है। मुख्यमंत्री ने…