एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026

भाजपा नेता राणा राहुल की माताजी को योगी ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर, 16 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा के युवा नेता राणा राहुल सिंह के गोरखपुर स्थित मोहद्दीपुर स्थित आवास पर जाकर उनकी दिवंगत माताजी सुधा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुधा सिंह का तीन सितंबर को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष सुधा सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। योगी ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने राणा राहुल और अन्य परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उदय प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी राणा श्रद्धांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 10:30
पिछला अपडेट
16/09/26 10:30
स्थान
India