एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:43

रामनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन

अयोध्या, 19 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री का आगमन रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर हुआ, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे और संकटमोचन भगवान हनुमान के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी के संत-महंतों से…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी रामलला दर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/06/26 15:46
पिछला अपडेट
19/06/26 15:46
स्थान
India