एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:37

मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा

मेरठ, 08 अगस्त (वार्ता) हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्तों की आस्था और उमंग के बीच शनिवार को मेरठ का कांवड़ मार्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुष्प वर्षा का साक्षी बना। मुख्यमंत्री ने दुल्हैड़ा चुंगी पहुंचकर कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेरठ-रुड़की राजमार्ग पर इस समय कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री का काफिला दुल्हैड़ा चुंगी पहुंचा, जहां पुलिस चौकी के समीप विशेष मंच तैयार किया गया था। मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सड़क से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी लीड कांवड़ पुष्पवर्षा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 08:03
पिछला अपडेट
08/08/26 08:03
स्थान
India