एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 26, 2026

कानपुर के बिठूर में 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे योगी

लखनऊ/कानपुर, 26 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कानपुर नगर के बिठूर में 411 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का संबंध बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों से है। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का जो संदेश दिया, वह युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी वाल्मिकि जयंती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/10/26 05:06
पिछला अपडेट
26/10/26 05:06
स्थान
India