एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026

दिव्य आभा के साथ निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की विजयादशमी शोभायात्रा

गोरखपुर, 20 अक्टूबर (वार्ता) सत्य, न्याय और धर्म की विजय के महापर्व पर मंगलवार शाम गोरक्षपीठाधीश्वर की पारंपरिक 'विजयादशमी शोभायात्रा' आस्था से उमंगित-तरंगित लहरों पर सवार होकर निकली। दिव्यता व भव्यता से परिपूर्ण इस शोभायात्रा के मार्ग में निरंतर पुष्पवर्षा सामाजिक एकता की सुगंध बिखेर रही थी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली इस शोभायात्रा का अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी जबरदस्त उत्साह से भावपूर्ण स्वागत किया। फूलों से सजे रथ पर पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे गोरक्षपीठाधीश्वर का सर्वसमाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने उन्हें आशीर्वाद दिया, उनके मंगलमय जीवन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी विजयादशमी शोभायात्रा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/10/26 15:21
पिछला अपडेट
20/10/26 15:21
स्थान
India