एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

गोरखपुर, 20 अक्टूबर (वार्ता) गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विशेष पारंपरिक गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। विशेष पारंपरिक परिधान में योगी ने गोरक्षपीठ की परंपरा का अनुसरण करते हुए मंगलवार सुबह विधि-विधान से महायोगी गोरखनाथ जी की पूजा-आराधना कर चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। गोरक्षपीठ में विजयादशमी का विशिष्ट अनुष्ठान दो घंटे से अधिक समय तक चला। विशिष्ट पूजन की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में शक्तिपीठ से हुई, जहां शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से ही जगतजननी आदिशक्ति की आराधना के अनुष्ठान चल रहे थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
योगी विशिष्ट पूजा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/10/26 11:04
पिछला अपडेट
20/10/26 11:04
स्थान
India