एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मध्य कमान योग चैंपियनशिप 2026 का लखनऊ में सफल समापन
प्रकाशित तिथि: 25/09/26 09:35
India
लखनऊ, 25 सितंबर (वार्ता) मध्य कमान योग चैंपियनशिप 2026 का गुरुवार को 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लखनऊ में सफलतापूर्वक समापन हुआ। चैंपियनशिप में मध्य कमान की विभिन्न फॉर्मेशनों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शारीरिक दक्षता, संतुलन, लचीलापन, सटीकता एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पारंपरिक योग, आर्टिस्टिक सिंगल, रिदमिक पेयर, आर्टिस्टिक पेयर, पारंपरिक ग्रुप और आर्टिस्टिक ग्रुप सहित छह स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपने कौशल, समन्वय और टीम भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अग्निवीर कार्तिक शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह चैंपियनशिप भारतीय सेना द्वारा अपने…