एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एम्स रायबरेली में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ
प्रकाशित तिथि: 31/10/26 08:03
India
रायबरेली,31 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। एकता दौड़ का शुभारंभ डीन (अनुसंधान) प्रो. अर्चना वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें संस्थान के अधिकारियों, संकाय सदस्यों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रो. अर्चना वर्मा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी से जाति, धर्म, भाषा…