एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कुशीनगर के ई- केवाईसी नहीं होने से 1.14 लाख उपभोक्ताओं पर गैस कंपनियों ने लगायी रोक
प्रकाशित तिथि: 19/10/26 11:19
India
कुशीनगर 19 अक्टूबर (वार्ता) कुशीनगर जिले में घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराने से 1.14 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति पर एक अक्टूबर से रोक लगा दी गयी है। इससे संबंधित उपभोक्ताओं के सामने रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। जिले में कुल 9,17,786 घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से अब तक 8,03,001 उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी कराई है। वहीं, 1,14,785 उपभोक्ता अभी इस प्रक्रिया से वंचित हैं।घरेलू गैस कनेक्शन के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी किया गया है। इसके तहत उपभोक्ताओं की पहचान का सत्यापन किया जाता है।इसके…