एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:10

अखिलेश ने केदारेश्वर महादेव के दरबार में लगायी हाजिरी

इटावा, 23 अप्रैल (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को इटावा दौरे के दौरान केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े विषयों पर निर्माण संस्था के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। मंदिर परिसर में पूजा करने आई एक महिला और उसके बच्चों से भी अखिलेश यादव ने बातचीत की तथा बच्चों को उपहार प्रदान किया। इस दौरान सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, वरिष्ठ नेता राम नरेश यादव 'बाबा', बंटी यादव सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनीति अखिलेश दर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/04/26 00:00
पिछला अपडेट
23/04/26 00:00
स्थान
India