एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:53

राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के चले जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रतापगढ़, 24 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राष्ट्रगान के दौरान कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रतापगढ़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली नगर पहुंचकर नगर कोतवाल सुभाष यादव को लिखित तहरीर सौंपी और जनसुनवाई की पावती प्राप्त की। उन्होंने मामले में जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रगान देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनीति कांग्रेस प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/08/26 12:45
पिछला अपडेट
24/08/26 12:45
स्थान
India