एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद प्रतापगढ़ पहुंचीं आराधना मिश्रा का जोरदार स्वागत

प्रतापगढ़, 24 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनने के बाद आराधना मिश्रा 'मोना' शनिवार को पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचीं। अपने विधानसभा क्षेत्र के लालगंज चौक पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। लालगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों से जनता ऊब चुकी है। जनसभा के मुख्य अतिथि और राज्यसभा में विपक्ष…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनीति कांग्रेस स्वागत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/10/26 14:25
पिछला अपडेट
24/10/26 14:25
स्थान
India