एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

जौनपुर में बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जौनपुर, 25 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर में अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार पर जनता को लूटने का आरोप लगाया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से सरकार आम जनता और बिजली उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनीति बिजली प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/04/26 00:00
पिछला अपडेट
25/04/26 00:00
स्थान
India