एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:12

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

वाराणसी, 13 जून (वार्ता) ओलंपियन एवं भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार को मोक्ष की नगरी वाराणसी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में उनका पार्थिव शरीर रखा गया, जहां प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र विधायक पंकज सिंह सहित भाजपा के स्थानीय नेताओं और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज संदीप कुमार भी शामिल हुए। एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को शिवपुर स्थित एक रिज़ॉर्ट में ले जाया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राणा लीड अंत्येष्टि काशी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/06/26 14:49
पिछला अपडेट
13/06/26 14:49
स्थान
India