एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:50

हरदोई में राम तत्व विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शिक्षाविदों ने व्यक्त किये विचार

हरदोई, 24 फरवरी (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद सभागार में 'भारतीय साहित्य में राम तत्व' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। संगोष्ठी में देश-प्रदेश के साहित्यकारों, भाषाविदों, शिक्षाविदों और समाज चिंतकों ने भाग लेकर भारतीय वाङ्मय में भगवान श्रीराम के आदर्शों, जीवन-दर्शन और साहित्यिक सर्वव्यापकता पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार की महाआरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच सभागार का वातावरण भक्तिमय हो उठा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 'निषादराज मिलन', 'केवट प्रसंग' और 'भरत मिलाप' जैसे…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
101
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राम तत्व गोष्ठी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/02/26 00:00
पिछला अपडेट
24/02/26 00:00
स्थान
India