एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:39

पूर्वोत्तर रेलवे का कुछ ट्रेनो को अतिरिक्त ठहराव देने का फैसला

गोरखपुर, 14 जुलाई (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का प्रायोगिक आधार पर विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाडी संख्या 55516 थावे-पटना सवारी गाड़ी 18 जुलाई से राजापट्टी स्टेशन 21.41 बजे पहुँचकर 21.43 बजे तथा शामकौड़िया स्टेशन 22.05 बजे पहुँचकर 22.07 बजे छूटेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, 55515 पटना-थावे सवारी गाड़ी 18 जुलाई से शामकौड़िया स्टेशन 16.46 बजे पहुँचकर 16.48 बजे तथा राजापट्टी स्टेशन 17.13 बजे पहुँचकर 17.15 बजे छूटेगी।
उदय प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राष्ट्रीय ट्रेन अतिरिक्त ठहराव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/07/26 14:37
पिछला अपडेट
14/07/26 14:37
स्थान
India