एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों के लिए विशेष गाडी
प्रकाशित तिथि: 05/11/26 08:20
India
गोरखपुर, 05 नवम्बर (वार्ता) रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए सरहिंद-सहरसा-अम्बाला कैंट वाया गोरखपुर अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन सरहिंद से 05, 09 एवं 12 नवम्बर को तथा सहरसा से 06, 10 एवं 13 नवम्बर को 03 फेरों के लिये किया जायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने गुरूवार को बताया कि गाडी संख्या 04528 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 05, 09 एवं 12 नवम्बर को सरहिंद से 11.25 बजे प्रस्थान कर राजपुरा से 11.46 बजे, अम्बाला कैंट से 12.20 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 13.07 बजे, सहारनपुर से 13.40 बजे, मुरादाबाद…