एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:08

रेटिनोब्लास्टोमा से पीड़ित बच्चों में थ्रीडी प्रिंटेड इम्प्लांट जगायेगा आत्मविश्वास

लखनऊ 31 मार्च (वार्ता) रेटिनोब्लास्टोमा से पीड़ित छोटे बच्चों के उपचार में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने नई उम्मीद जताई है। संस्थान की तरफ से किए गए एक शोध में थ्रीडी प्रिंटिंग तकनीक से तैयार कस्टमाइज्ड पीएलए (पोलिलैक्टिक एसिड ) ऑर्बिटल इम्प्लांट उन बच्चों में आत्मविश्वास जगायेगा, जो नेत्रविहीन हैं। नेत्र रोग विभाग की एम.एस. छात्रा डॉ. शिवानी सुरेश द्वारा द्वारा किया गया यह शोध, उन बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जिनकी आंख कैंसर या अन्य कारणों से निकालनी पड़ती है। ऐसे मामलों में आंख न होने से चेहरे की बनावट (कॉस्मेटिक अपीयरेंस) पर असर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रेटिनोब्लास्टोमा आत्मविश्वास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/03/26 00:00
पिछला अपडेट
31/03/26 00:00
स्थान
India