एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:24

बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार, जल्द कासगंज जंक्शन से चलेगी

फर्रुखाबाद, 12 अप्रैल (वार्ता) रेल मंत्रालय ने बरेली-नई दिल्ली-बरेली के बीच संचालित 14315/14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर इसे शीघ्र ही पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज जंक्शन तक चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने रविवार को बताया कि ट्रेन के कासगंज तक विस्तार से एटा, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बरेली होते हुए रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार और नई दिल्ली तक बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मार्ग से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रेलवे इंटरसिटी विस्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/04/26 00:00
पिछला अपडेट
12/04/26 00:00
स्थान
India