एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
25 सितंबर को वाराणसी में वृहद रोजगार मेला, विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
प्रकाशित तिथि: 23/09/26 05:13
India
वाराणसी, 23 सितंबर (वार्ता) शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सेवायोजन विभाग के अनुसार मेला प्रातः 10 बजे से ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी बिल्डिंग), चांदमारी, बड़ालालपुर में आयोजित होगा। मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। एडुटेक, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि एचआर…