एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:24

देवरिया में पांच लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

देवरिया, 28 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण और लापरवाही बरतने के आरोप में मंगलवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा और फीडबैक के दौरान शिकायतकर्ताओं की असंतुष्टि तथा निस्तारण में खामियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। नोटिस पाने वाले अधिकारियों में खंड विकास अधिकारी पथरदेवा, खंड विकास अधिकारी भलुअनी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सलेमपुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत भाटपाररानी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत बरहज शामिल हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
लापरवाह अधिकारी नोटिस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/07/26 12:28
पिछला अपडेट
28/07/26 12:28
स्थान
India