एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:08

बरसाना में कठिन साधना को लेकर आकर्षण का केंद्र बना किशोर

मथुरा, 27 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला स्थित राधारानी धाम बरसाना में 13 वर्षीय बालक आराध्या गुप्ता अपनी अद्भुत आस्था, दृढ़ संकल्प और कठिन साधना को लेकर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आगरा निवासी आराध्या ने करीब सात किलोमीटर लंबी बरसाना की पक्की परिक्रमा हाथों के बल पूरी करने का संकल्प लिया है। उसका उद्देश्य अपनी दिवंगत दादी की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना भी है। आगरा के प्रतीक विहार फेस-दो निवासी कमलेश गुप्ता और सीमा गुप्ता के पुत्र आराध्या बचपन से ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति का है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
लोकरुचि बरसाना साधना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/06/26 07:28
पिछला अपडेट
27/06/26 07:28
स्थान
India