एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 15/09/26 16:13

लोलार्क कुंड स्नान पर्व को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

वाराणसी, 15 सितंबर (वार्ता) आगामी लोलार्क कुंड स्नान पर्व के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने लोलार्क कुंड एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। 17 सितंबर को लोलार्क कुंड में संतान प्राप्ति की कामना से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचेंगे। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम जैन सहित संबंधित थाना…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
लोलार्क कुंड अलर्ट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/09/26 12:50
पिछला अपडेट
15/09/26 12:50
स्थान
India