एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026

भारतीय वायु सेना हेलीकॉप्टर टीम 'सारंग' 17 तक बरेली में करेगी हवाई प्रदर्शन

बरेली, 12 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर टीम 'सारंग' 13 से 17 अक्टूबर तक बरेली में हवाई प्रदर्शन करेगी। वर्ष 2018 के बाद टीम फिर से बरेली आ रही है। इस कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज विद्यार्थी तथा आमंत्रित लोग हेलीकॉप्टरों के शानदार करतब देख सकेंगे। सारंग दुनिया की एक अनोखी सैन्य हवाई प्रदर्शन टीम है, जिसमें पांच हेलीकॉप्टर शामिल हैं। यह टीम भारत में बने एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) 'ध्रुव' से उड़ान भरती है। टीम सदस्य हवा में बहुत कम दूरी पर उड़ते हुए कई कठिन करतब दिखाते हैं। इसके लिए पायलटों को बहुत अच्छे कौशल,…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
वायुसेना हवाई प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/10/26 14:30
पिछला अपडेट
12/10/26 14:30
स्थान
India