एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026

कोडिन कफ सिरप तस्करी मामले में चार फरार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, कुर्की की उद्घोषणा

वाराणसी 11 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के चंदौली और मुगलसराय में कोडिन कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस ने शनिवार को वाराणसी स्थित आरोपियों के आवासों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत कुर्की की उद्घोषणा करते हुए नोटिस चस्पा दिये और डुगडुगी पिटवाकर मुनादी करायी।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
संतोष
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
वाराणसी कफ सिरप कार्रवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/10/26 14:22
पिछला अपडेट
11/10/26 14:22
स्थान
India