एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026

विकसित भारत के निर्माण में युवा सक्रिय भागीदार बनें: मांडविया

विकसित भारत के निर्माण में युवा सक्रिय भागीदार बनें: मांडविया

वाराणसी, 11 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया है और कहा है कि युवा स्वयं को विकास यात्रा का केवल लाभार्थी न समझें, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में शनिवार को खेल मंत्रालय की ओर से मेरा युवा भारत (माई भारत) के माध्यम से 'यूथ फॉर विकसित भारत' सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें युवा प्रतिभाओं, खिलाड़ियों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया।

डॉ. मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत@2047 के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के युवा ही 2047 के भारत का नेतृत्व करेंगे। विकसित भारत का निर्माण युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए और युवाओं के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सेवा, उत्तरदायित्व और सम्मान जैसे मूल्यों को अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि छोटे लेकिन निरंतर प्रयास भी सार्थक बदलाव ला सकते हैं। माई भारत के माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व, सामुदायिक सेवा और व्यावहारिक अनुभव के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग के सचिव सुनील पालीवाल भी शामिल हुए। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर ध्रुव जुरेल और हनुमान अंश के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने भी प्रतिभागियों से संवाद किया।

सं. संतोष वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
236
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मंडाविया युवा आह्वान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/10/26 08:13
पिछला अपडेट
11/10/26 08:13
स्थान
India