एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
उप्र में माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी
प्रकाशित तिथि: 23/10/26 15:53
India
लखनऊ/प्रयागराज, 23 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तीन विज्ञापन जारी किए हैं। इनके तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 17,735, प्रधानाध्यापक के 1,172 और प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रकार कुल 20,382 पदों पर चयन का अवसर मिलेगा। टीजीटी के 17,735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर और आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि…