एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आजीविका, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण आत्मनिर्भर भारत की आधार: प्रो. शर्मा
प्रकाशित तिथि: 16/10/26 10:11
India
वाराणसी, 16 अक्टूबर (वार्ता) सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा है कि आजीविका, रोजगारपरक शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के प्रमुख आधार हैं। हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में 'आजीविका परामर्श, रोजगार एवं महिला सशक्तीकरण' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रो. शर्मा ने कहा कि आजीविका केवल आय अर्जित करने का साधन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल उपाधि प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा,…