एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
त्योहार पर संबलपुर से प्रयागराज के बीच विशेष ट्रेन का संचालन
प्रकाशित तिथि: 23/10/26 12:25
India
प्रयागराज, 23 अक्टूबर (वार्ता) दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने संबलपुर से प्रयागराज के बीच वन-वे विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08305 संबलपुर-प्रयागराज विशेष एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को संबलपुर से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन 24 अक्टूबर की सुबह 9:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेन संबलपुर स्टेशन से दोपहर 4:30 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना और मानिकपुर जंक्शनों पर रुकेगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए यह व्यवस्था की गई है। संबलपुर-प्रयागराज…