एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित गंगा आरती का भव्य शुभारंभ

वाराणसी, 19 मार्च (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन तथा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा ललिता घाट पर संचालित गंगा आरती का भव्य शुभारंभ आज हुआ। इस ऐतिहासिक एवं दिव्य आयोजन की प्रतीक्षा विश्वेश्वर के भक्तों को लंबे समय से थी। गंगा आरती में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, मंडलायुक्त एस. राज लिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि के साथ "जय माँ गंगा" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
विश्वनाथ गंगा आरती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/03/26 00:00
पिछला अपडेट
19/03/26 00:00
स्थान
India